Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बद्दी में एलपीजी गैस सिलेंडरों की काला बाजारी पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

बद्दी क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की काला बाजारी और अवैध मुनाफाखोरी को लेकर अधिवक्ता लखविंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एसडीएम संजीव धीमान से मुलाकात की और मामले पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
देश भगत यूनिवर्सिटी
Advertisement
बद्दी क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की काला बाजारी और अवैध मुनाफाखोरी को लेकर अधिवक्ता लखविंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एसडीएम संजीव धीमान से मुलाकात की और मामले पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बद्दी में कुछ असामाजिक एवं स्वार्थी तत्व कृत्रिम रूप से गैस सिलेंडरों की कमी उत्पन्न कर रहे हैं और उन्हें निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक दरों पर बेच रहे हैं। यह स्थिति मुख्य रूप से क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी मजदूरों, निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। कई परिवारों को मजबूरी में अधिक कीमत पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है, जबकि कुछ परिवारों को गैस उपलब्ध ही नहीं हो पा रही। इससे आम जनता की सुरक्षा और जीवन यापन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Advertisement

अधिवक्ता चौधरी ने प्रशासन से आग्रह किया कि बद्दी क्षेत्र में गैस एजेंसियों, गोदामों और संदिग्ध विक्रेताओं की सघन जांच करवाई जाए। काला बाजारी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर निगरानी दल का गठन कर नियमित निरीक्षण किया जाए और आम जनता को उचित दरों पर गैस सिलेंडर मुहैया कराने के लिए प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

एसडीएम संजीव धीमान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में हुसन चौधरी, रमेश चौधरी और प्रिंस चौधरी भी शामिल थे।

Advertisement
×