Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अनाज मंडी में एंगल से लटका मिला युवक का शव

5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

लंबी हलके के गांव आलमवाला में 19 वर्षीय युवक अमृतपाल सिंह का शव मंगलवार को गांव की अनाज मंडी के शेड में लोहे के एंगल से लटका

हुआ मिला। कबरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अमृतपाल 12वीं पास था और कथित तौर पर गांव के कुछ युवकों की गलत संगत में पड़कर नशे की लत का शिकार हो गया था। पिता कुलविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि अजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू व अर्शदीप सिंह ने मिल कर उसके बेटे की हत्या की है। कुलविंदर सिंह के अनुसार वह कई बार उक्त युवकों को अपने बेटे को नशे से दूर रखने और साथ ले जाने से रोकता रहा, जिस कारण आरोपियों ने उससे रंजिश पाल ली।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले भी धमकी दी थी कि यदि वह उन्हें रोकने से बाज नहीं आया तो अमृतपाल को उससे हमेशा के लिए दूर कर दिया जाएगा। आरोपों के अनुसार 31 जनवरी को दोपहर के समय अजीत सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी काले रंग की मोटरसाइकिल पर आए और अमृतपाल को जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद तीन दिन तक उसकी तलाश की गई। आज उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

Advertisement

कबरवाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 190 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
×