Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डेराबस्सी में हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद हो रही डी सिल्टिंग : एन के शर्मा

पूर्व विधायक ने अमलाला व आसपास के क्षेत्रों में सुनी किसानों की समस्याएं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पूर्व विधायक एनके शर्मा किसानों के साथ घग्गर
Advertisement
डेराबस्सी के पूर्व विधायक एनके शर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा स्टे किए जाने के बावजूद डेराबस्सी इलाके में डी सिल्टिंग (नदी की सफाई) किए जाने का आरोप लगाया है। एन के शर्मा किसानों की मांग पर रविवार को अमलाला व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे जहां जेसीबी व पोक लेन मशीनों से मिट्टी की खुदाई चल रही थी। ट्रेक्टर ट्रालियों, टिप्परों से मिट्टी की ढुलाई हो रही थी। किसान हरदीप सिंह, हरचरण सिंह अमलाला, जगतार सिंह, रतन सिंह फौजी, बलवीर सिंह ने बताया कि यहां पिछले करीब एक महीने से डी सिल्टिंग के नाम पर खुदाई चल रही है।

पूर्व विधायक शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद वहां मौजूद जेई से बात की तो उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की प्रति उन तक नहीं पहुंची है। शर्मा ने जब एसडीएम से बात की तो उन्होंने कहा कि किसी को भी साइट अलाट नहीं की गई है। एसडीएम ने यहां माइनिंग से अनभिज्ञता जताई। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा कि अधिकारी किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं और मौके पर मशीनों द्वारा दिन रात खुदाई करके अमलाला व आसपास के किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि वह इस मामले में जिला उपायुक्त को शिकायत देंगे और हाई कोर्ट की अवमानना का केस भी दायर किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×