Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डीबीयू ने बाढ़ प्रभावित नेपाली विद्यार्थियों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा

प्रभावित परिवारों के विद्यार्थियों को 25 फीसदी तक छात्रवृत्रि दी जाएगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
परीक्षा की सांकेतिक फाेटो
Advertisement
देश भगत विश्वविद्यालय (डीबीयू) ने हाल ही में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नेपाल के विद्यार्थियों की सहायता के लिए “डीबीयू–नेपाल सहयोग छात्रवृत्ति 2026” की घोषणा की है। इस पहल के तहत पात्र नेपाली विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए ट्यूशन फीस में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

विश्वविद्यालय के अनुसार, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। आंशिक रूप से प्रभावित परिवारों के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तक, जबकि गंभीर रूप से प्रभावित एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक सत्यापन और विश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति नीति के अनुसार ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जा सकती है। देश भगत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि यह पहल इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि आर्थिक कठिनाइयों अथवा उनके नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण कोई भी योग्य विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस छात्रवृत्ति के माध्यम से डीबीयू नेपाल के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के साथ-साथ भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) हर्ष कुमार सदावर्ती ने कहा कि नेपाली विद्यार्थी लंबे समय से डीबीयू समुदाय का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विषयों में शिक्षा प्राप्त करते हुए अपनी शैक्षणिक सहभागिता, सांस्कृतिक विविधता और सामुदायिक भावना से परिसर को समृद्ध किया है।

Advertisement

Advertisement
×