Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजपुरा में 14 घंटे से अंधेरा, बारिश ने बिगाड़े हालात

बिजली बंद होने से बढ़ी समस्या

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
राजपुरा में देर रात हुई तेज बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी की सप्लाई भी बाधित रही, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश व तेज हवा के चलते कई जगह बिजली के तारों और ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आने की जानकारी मिली है। अंधेरे के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही, वहीं घरों में इन्वर्टर जवाब दे गए। इस बीच बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खास दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पानी की सप्लाई बंद रहने से लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×