Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Dam Project Demand: पंजाब के आप विधायक धालीवाल ने राज्यपाल से उझ बांध की मांग केंद्र के समक्ष उठाने को कहा

Dam Project Demand: पंजाब के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और उनसे उझ नदी पर बांध बनाने की मंजूरी की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुलदीप सिंह धालीवाल। फाइल फोटो
Advertisement

Dam Project Demand: पंजाब के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और उनसे उझ नदी पर बांध बनाने की मंजूरी की मांग केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इससे अमृतसर के अजनाला और जिले के अन्य हिस्सों में बार-बार आने वाली बाढ़ को रोकने में मदद मिलेगी। उझ नदी जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से होकर बहती है और रावी नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है। अधिकारियों के अनुसार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अक्सर उझ नदी में अचानक बाढ़ आ जाती है, जिससे अमृतसर और गुरदासपुर जिलों में नुकसान होता है।

Advertisement

धालीवाल ने पिछले महीने जल निकासी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कठुआ स्थित उझ नदी बैराज का दौरा किया था और वहां जलस्तर तथा बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया था। राज्यपाल से मुलाकात के बाद धालीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने कटारिया से इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में धालीवाल की अजनाला विधानसभा क्षेत्र के सरपंच और जिला परिषद के सदस्य भी शामिल थे।

Advertisement

धालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को रणजीत सागर बांध की तर्ज पर उझ नदी पर बांध के निर्माण को मंजूरी देनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''हमें हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है, जिसमें फसलें बर्बाद हो जाती हैं, सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं और स्कूलों को भी नुकसान पहुंचता है, खेत पानी में डूब जाते हैं।'' उन्होंने कहा कि अजनाला में बाढ़ का असर अमृतसर और गुरदासपुर जिलों के अन्य हिस्सों पर भी पड़ता है।

धालीवाल ने कहा, ''इन सीमावर्ती जिलों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के कारण स्कूलों को नुकसान होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।'' उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने उनकी चिंताओं को धैर्यपूर्वक सुना। धालीवाल ने कहा, ''राज्यपाल की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही।'' उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे का समाधान निकलेगा।

Advertisement
×