Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Crime News: लुधियाना: टिब्बा रोड पर युवक को गोलियों से भूना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Crime News: टिब्बा रोड पर प्राचीन गौशाला भाग-2 के निकट कार सवार बदमाशों ने हरजिंदर सिंह नामक एक 25 वर्षीय युवक की गत देर रात गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हरजिंदर अपने एक दोस्त को छोड़कर स्कूटी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Crime News: टिब्बा रोड पर प्राचीन गौशाला भाग-2 के निकट कार सवार बदमाशों ने हरजिंदर सिंह नामक एक 25 वर्षीय युवक की गत देर रात गोलियां मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार हरजिंदर अपने एक दोस्त को छोड़कर स्कूटी पर घर लौट रहा था तभी 5-6 लोगों ने कार रोककर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उसे पांच गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात सीसीटीवी में कैद है।

Advertisement

आरोपियों ने मौत के बाद भी कार तोड़ी और फरार हो गए। थाना टिब्बा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह मामले की जांच कर रहा है । पुलिस प्राथमिक जांच को आपसी रंजिश को आधार बना रही है ।

Advertisement

Advertisement
×