Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पंजाब के विकास के लिए केंद्र-राज्य के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध अहम : साहनी

चंडीगढ़, 19 जुलाई (हप्र) राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब के लोगों को समर्पित दो वर्षों की सेवा का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने पंजाब की प्रगति को बढ़ावा देने में सहकारी संघीय ढांचे और केंद्र-राज्य के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

चंडीगढ़, 19 जुलाई (हप्र)

राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब के लोगों को समर्पित दो वर्षों की सेवा का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने पंजाब की प्रगति को बढ़ावा देने में सहकारी संघीय ढांचे और केंद्र-राज्य के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए डॉ. साहनी ने कहा कि पंजाब के सामने आने वाली विभिन्न समस्याएं जैसे बढ़ते कर्ज, बुनियादी ढांचे का विकास, रोजगार सृजन के लिए औद्योगिक परियोजनाएं, फसल विविधीकरण आदि केवल केंद्र के सहयोग से ही हल हो सकती हैं। उन्होंने दोहराया कि केंद्र को पंजाब के लिए भी एक विशेष पैकेज पर विचार करना चाहिए, जैसा कि वे बिहार, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों के लिए विचार कर रहे हैं, क्योंकि पंजाब भी आतंकवाद के मुश्किल दौर से गुजरा है और उसे वित्तीय पुनर्गठन की आवश्यकता है। अपने पहले दो वर्षों के दौरान हासिल की गई कई उपलब्धियों को रेखांकित किया। उनकी व्यापक रिपोर्ट में उनकी संसदीय उपलब्धियों और संसद के भीतर सक्रियता से उठाए गए मुद्दों को शामिल किया गया है, जिसमें विदेश में फंसे हुए पंजाबियों की वापसी, व्यापक विकास, शिक्षा और कौशल विकास में प्रगति निवेश आकर्षित करने और पंजाबी संस्कृति को संरक्षित करने की पहल जैसे प्रयास शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×