Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस हाईकमान बेअसर, राहुल ने प्रदेश नेतृत्व का किया अपमान : जाखड़

कांग्रेस की बरनाला रैली पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कटाक्ष

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बरनाला रैली पर निशाना साधा है। जाखड़ ने कहा कि मंच से अपने ही नेताओं को दी गई नसीहत साबित करती है कि कांग्रेस हाईकमान का प्रभाव खत्म हो चुका है और प्रदेश इकाई बेलगाम है। जाखड़ ने राहुल के बयान 'टीम प्लेयर बनिए, नहीं तो खड़गे जी और मैं ठीक कर देंगे' पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रैली में पंजाब के विकास या किसानों-मजदूरों पर चर्चा नहीं हुई। इसके बजाय, सार्वजनिक रूप से 'क्लास' लगाकर राहुल ने प्रदेश नेतृत्व को हंसी का पात्र बना दिया, जबकि यह बात बंद कमरे में भी समझाई जा सकती थी।

शेलर एसोसिएशन ने जताया आभार

दूसरी ओर, फोर्टिफाइड चावल का मुद्दा हल होने पर शेलर एसोसिएशन ने सुनील जाखड़ से मिलकर उनका आभार जताया। जाखड़ ने यह मामला केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के समक्ष उठाया था। मौके पर रंजम कमरा, रोहित अग्रवाल व कर्नल इंदरपाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों व संबंधित उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही आढ़तियों की मांगों का भी सार्थक हल निकलेगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×