Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फांसी लगाकर दी जान, ससुराल वालों पर मामला दर्ज

जलालाबाद के गांव चक सैदोके निवासी एक युवक ने विगत दिवस नहर के किनारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस पर थाना वैरोके पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर गांव आलमगढ़ निवासी पति-पत्नी सहित चार लोगों के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

जलालाबाद के गांव चक सैदोके निवासी एक युवक ने विगत दिवस नहर के किनारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस पर थाना वैरोके पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर गांव आलमगढ़ निवासी पति-पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisement

जलालाबाद के गांव चक सैदोके निवासी गोपीराम पुत्र चांद राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब पांच महीने पहले उसने बेटे संदीप राम का विवाह गांव आलमगढ़ निवासी सुभाष राम की बेटी रीना के साथ किया था। लेकिन उसके ससुराल वाले उसे घर जंवाई बनाकर अपने साथ रखना चाहते थे जबकि संदीप इस बात का विरोध कर रहा था। इसी के चलते वह 8 जून को घर से चला गया। 9 जून को उन्हें पता चला कि लधूवाला उताड़ गंगकैनाल नहर के किनारे किसी युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान संदीप राम के रूप में की। गोपीराम ने बताया कि संदीप का ससुराली परिवार उसे घर जंवाई बनाना चाहता था और इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। थाना वैरोके पुलिस ने गोपीराम पुत्र चांद राम के बयानों के आधार पर अबोहर के गांव आलमगढ़ निवासी मृतक संदीप राम के ससुर सुभाष राम, सास सीमा, साला सुनील राम तथा मृतक की पत्नी रीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
×