Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

CM Mann Health : सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के अस्पताल में भर्ती

कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाए गए पंजाब के मुख्यमंत्री, हालत स्थिर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

CM Mann Health : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को रविवार को कमजोरी महसूस होने के बाद जांच के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मान की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें निगरानी के लिए भर्ती कराया गया है।

इससे पहले, मान को संगरूर से मोहाली लाया गया था। वह महाशिवरात्रि के अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मत्था टेकने संगरूर जिले के धूरी में स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर पहुंचे थे। फोर्टिस अस्पताल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल गए थे।

Advertisement

फोर्टिस अस्पताल ने बयान में कहा, '' उनका व्यापक नैदानिक ​​मूल्यांकन और मानक निदान संबंधी जांच की गई। स्वास्थ्य संबंधी उनके सभी महत्वपूर्ण मानक स्थिर हैं और सामान्य सीमा के भीतर हैं। उन्हें फिलहाल थकावट महसूस हो रही है तथा उन्हें निगरानी और सहायक देखभाल के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक दल की देखरेख में हैं।''

Advertisement

संगरूर के मंदिर में प्रार्थना करने के बाद, मान (52) का केजरीवाल के साथ फाजिल्का जाकर संदीप गिलहोत्रा ​​के परिवार से मुलाकात करने का कार्यक्रम था। संदीप गिलहोत्रा का शुक्रवार को निधन हो गया था। गिलहोत्रा ​​कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के ससुर थे। मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल को 16 फरवरी को मोगा में चल रहे नशा-विरोधी अभियान के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेना था। पिछले वर्ष सितंबर में भी उन्हें थकान और हृदयगति कम होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वह इसी अस्पताल में बैक्टीरिया संक्रमण के इलाज के लिए भी भर्ती हुए थे।

Advertisement
×