Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

चितकारा यूनिवर्सिटी में हंगामे का मामला : एक और आरोपी गिरफ्तार

अब तक पुलिस तीन को कर चुकी गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी । फाइल फोटो
Advertisement
Chitkara University Case: चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा में 25-26 सितंबर की मध्यरात्रि को विद्यार्थियों द्वारा किए गए हंगामे की घटना के संबंध में की जा रही कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आज हरियाणा के फतेहाबाद से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों को भड़काने और उकसाने में शामिल होने का आरोप है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पटियाला पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फतेहाबाद निवासी पार्थ मेहता के रूप में हुई है।

घटना के बाद थाना बनूड़ में एक एफआईआर दर्ज की गई थी और बड़े स्तर पर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान इस मामले में पहले दो आरोपियों हिमांशु (निवासी नंगल) और आर्यन (निवासी अंबाला) को गिरफ्तार किया गया था। जांच के अगले चरण के दौरान फतेहाबाद निवासी पार्थ मेहता का नाम भी सामने आया। उस पर आरोप है कि उसने विद्यार्थियों को भड़काने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से झूठे और गुमराह करने वाले संदेश फैलाए तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारियों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहा।

Advertisement

पार्थ की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके विरुद्ध कानून की संबंधित धाराओं के तहत उसी एफआईआर में मामला दर्ज किया गया है। गलत सूचना फैलाने, विद्यार्थियों को भड़काने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। जांच आगे बढ़ने के साथ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Advertisement

Advertisement
×