Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

पुलिस अकादमी फिल्लौर में समारोह आयोजित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Chief Minister Bhagwant Singh Mann on Saturday announced 10,000 new recruitments in the Punjab Police to root out drugs, as he declared that the state is fighting the final and decisive ‘Yudh Nashean Virudh’. During a first-of-its-kind ‘SHO Milni’ and honouring police officers for outstanding work during the campaign in Phillaur in Jalandhar.
Advertisement
CM Bhagwant Mann :  सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे व अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी, फिल्लौर में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें जनता की सुरक्षा के लिए निडर होकर काम करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री मान ने जमीनी स्तर पर तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के बहादुर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार उन अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है, जो पूरी ईमानदारी और निडरता के साथ जनता की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, मुख्य सचिव केए पी सिन्हा, वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सिन्हा, साक्षी सिन्हा, जालंधर रेंज के अधिकारी, जालंधर देहाती के एसएसपी और जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते समय केवल कागजी आंकड़ों और रिकवरी रिपोर्टों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे जनता के संपर्क में रहने वाले अधिकारियों से संवाद करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और शीर्ष पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का थाना और डीएसपी स्तर के अधिकारियों से सीधे संवाद करना पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीएम मान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए पुलिस अधिकारियों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहें।

Advertisement

Advertisement
×