Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजपुरा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ राजपुरा ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शहर के गगन चौक, राजपुरा टाउन और अंडरब्रिज के पास विशेष नाकाबंदी कर वाहन जांच की गई। इस दौरान नियम तोड़ने वाले...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा में जुगाड़ रेहड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई करते ट्रैफिक पुलिस प्रभारी गुरबचन सिंह व अन्य। -निस
Advertisement

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ राजपुरा ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शहर के गगन चौक, राजपुरा टाउन और अंडरब्रिज के पास विशेष नाकाबंदी कर वाहन जांच की गई। इस दौरान नियम तोड़ने वाले लगभग दो दर्जन चालान किए गए। कमर्शियल रूप से चल रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान काटे गए, साथ ही एक जुगाड़ू रेडी को भी बाउंड किया गया। ओवरलोडिंग, ट्रिपल सवारी और बिना इंश्योरेंस वाले वाहन भी कार्रवाई का शिकार हुए। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी गुरबचन सिंह ने आम जनता से अपील की कि वाहन सड़क पर न खड़े करें और राजपुरा टाउन के ताहली वाला चौक के पास मुफ्त पार्किंग का उपयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×