Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

समस्याओं के समाधान के लिए 16 से शुरू होगा अभियान

चाह दी सांझ, अपना दे नाल होगा मुहिम का नाम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा में शनिवार को चेयरमैन मार्केट कमेटी दीपक सूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए। -निस
Advertisement
पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट के दावेदारों में से एक और मार्केट कमेटी राजपुरा के मौजूदा चेयरमैन दीपक सूद हलके के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए 16 फरवरी से 'चाह दी सांझ, अपना दे नाल' अभियान शुरू कर रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुये चेयरमैन दीपक सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अभी भी अपना काम करवाने में किसी प्रकार की दिक्कत या कठिनाई महसूस हो रही है या उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है तो वे किसी भी समय मार्केट कमेटी के कार्यालय में उनसे मिल कर अपनी समस्या बता सकते हैं या फिर अपने घर से भी फोन कर सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार से उन्होंने चाह दी सांझ, अपना दे नाल, अभियान शुरू किया है और अब वह रोजाना मार्केट कमेटी राजपुरा के कार्यालय में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। चेयरमैन सूद ने कहा कि पहले उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित किया था, लेकिन अब वह रोजाना लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान कराएंगे साथ ही लोगों के विचारों और सुझावों को आम आदमी पार्टी के हाईकमान तक पहुंचाएंगे।

Advertisement

Advertisement
×