Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बरनाला के महल खुर्द में पलटी बस, 15 यात्री घायल

दो सवारियों की हालत गंभीर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंजाब के बरनाला के विधानसभा हलका महल कलां के गांव महल खुर्द में उस समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक निजी बस खेतों में पलट गई। बस पलटने के कारण उसमें सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। इनमें नर्सिंग कॉलेज और स्कूल की छात्राओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।

हादसे के दौरान करीब 15 घायलों को महल कलां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बरनाला रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण धुंध, ओवरटेक कर रहे डामर (लुक) से भरे टिप्पर सहित बस ड्राइवर की लापरवाही भी बताया जा रहा है। जांच के बाद ही हादसे के असली कारण का पता चल सकेगा। इस हादसे के बारे में बस कंडक्टर ने बताया कि आज सुबह धुंध बहुत ज्यादा थी। कुछ भी दिखाई न देने और सड़क पर आ रहे डामर से भरे टिप्पर के कारण यह हादसा हुआ। बस में करीब 22 सवारियां थीं, जिनमें से लगभग 15 घायल हुए हैं। लिंक रोड के आसपास ज्यादा जगह न होने के कारण बस खेतों में जाकर पलट गई।

Advertisement

ड्राइवर की लापरवाही : यात्री

Advertisement

घायल यात्रियों ने बताया कि बस की टक्कर पहले भी एक मोड़ पर होने वाली थी, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद ही ड्राइवर ने बस को खेतों में पलट दिया। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए और कइयों के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे का मुख्य कारण ड्राइवर की लापरवाही लग रही है। ऐसा लग रहा था कि या तो ड्राइवर ने कोई नशा किया हुआ था या फिर उसे सही दिखाई नहीं दे रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। इस मौके पर सरकारी अस्पताल महल कलां की डॉ. गुरतेजिंदर कौर ने बताया कि दो घायलों को आगे रेफर किया गया है।

Advertisement
×