Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ में जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करेगी बसपा : करीमपुरी

पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ में सोमवार को बसपा पंजाब अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी बैठक करते हुए। -हप्र
Advertisement
बहुजन समाज पार्टी ने चंडीगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा चंडीगढ़ को अब पंजाब इकाई के साथ जोड़ने का निर्णय लिया गया है। बसपा पंजाब अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार यह फैसला लिया गया है। इसके तहत चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र का इंचार्ज सुरेद्र सिंह निवासी खुड्डा अलीशेर को नियुक्त किया गया है। करीमपुरी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य चंडीगढ़ में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाना है, ताकि बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर ब्रिज पाल और सुखदेव सोनू ने पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से चंडीगढ़ में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×