Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

BSF Border Action: पंजाब बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल का बड़ा एक्शन, तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम; 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

BSF Border Action: पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की एक बड़ी नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घने अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान की ओर से भारतीय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

BSF Border Action: पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की एक बड़ी नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घने अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे घुसपैठियों को जवानों ने ललकारा, लेकिन रुकने के बजाय उनके आगे बढ़ते रहने पर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। बीएसएफ की सटीक फायरिंग में दो पाकिस्तानी घुसपैठिए मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि एक अन्य साथी जान बचाकर वापस पाकिस्तानी सीमा की तरफ भाग निकला।

आधी रात को बीओपी राजोके के पास दिखे तीन संदिग्ध

Advertisement

यह सनसनीखेज मुठभेड़ तरनतारन सेक्टर स्थित बॉर्डर आउटपोस्ट राजोके इलाके में देर रात करीब 12:30 बजे हुई। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, गश्त कर रहे जवानों ने पाकिस्तान की ओर चट्टनवाले इलाके से कम से कम तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चुपके से कंटीली बाड़ और भारतीय सीमा की तरफ बढ़ते देखा। सीमा पर संदिग्ध हलचल भांपते ही जवानों ने तुरंत पोजिशन ली और घुसपैठियों को वहीं रुकने की सख्त चेतावनी दी।

Advertisement

चेतावनी की अनदेखी करने पर जवानों ने खोला मोर्चा

बीएसएफ की ओर से दी गई सख्त चेतावनी के बावजूद घुसपैठिए रुके नहीं और लगातार भारतीय सीमा के भीतर आगे बढ़ते रहे। खतरे को भांपते हुए मुस्तैद जवानों ने आत्मरक्षा और सीमा की सुरक्षा में तुरंत नियंत्रित फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में दो घुसपैठिए वहीं ढेर हो गए, जबकि तीसरा घुसपैठिया फायरिंग और अंधेरे का फायदा उठाकर उल्टे पैर वापस पाकिस्तान की सीमा में भागने में कामयाब रहा।

पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी, अलर्ट पर एजेंसियां

इस सफल अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे सीमावर्ती इलाके को सील कर दिया है और यह पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) शुरू किया गया है कि मारे गए घुसपैठिए किसी हथियार या नशीले पदार्थों की बड़ी खेप की तस्करी करने के इरादे से तो नहीं आए थे। बीएसएफ के इस त्वरित और मुंहतोड़ एक्शन से एक बार फिर साबित हो गया है कि पंजाब बॉर्डर पर देश के पहरेदार हर वक्त पूरी सतर्कता के साथ तैनात है।

Advertisement
×