Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टूटी सड़कें, नालियां जाम, कांग्रेस सरकार का यही काम : परमजीत सिंह पम्मी

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सड़कों की बदहाल स्थिति और चक्का रोड की खस्ताहाल के विरोध में ओमेक्स पार्कवुड के बाहर स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा भाजपा नेता लक्की सिंह धुन्ना ने किया, जिसमें सैकड़ों लोगों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सड़कों की बदहाल स्थिति और चक्का रोड की खस्ताहाल के विरोध में ओमेक्स पार्कवुड के बाहर स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा भाजपा नेता लक्की सिंह धुन्ना ने किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी और भाजपा नेता गुरमेल चौधरी भी अपने समर्थकों सहित शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने दून के विधायक, प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी की।

Advertisement

लक्की सिंह धुन्ना ने कहा कि ओमैक्स पार्कवुड बद्दी की प्रमुख आवासीय कॉलोनियों में से एक है, लेकिन चक्का रोड की दुर्दशा के कारण यहां के निवासी भारी परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धूल, कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं तथा महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

Advertisement

 करोड़ों का राज्सव देने वाला क्षेत्र दयनी?- परमजीत सिंह पम्मी

पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीबीएन क्षेत्र से करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होने के बावजूद सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक केवल टेंडर प्रक्रिया का हवाला देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि धरातल पर कार्य प्रगति नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि चक्का रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और विभिन्न लिंक रोड की स्थिति बेहद खराब है।

BBN में प्रदर्शन करते भाजपा नेता पम्मी वअन्य : निस

भाजपा नेता गुरमेल चौधरी ने भी क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र सुधार की मांग की। स्थानीय निवासियों के.के. मेहता, उमेश सोढ़ी, विवेक कौशल, अखिल दीक्षित, शिवम मिश्रा, अनिल बाल्यान, अजय तिवारी, सुनील पांडे, मुकेश सिंगला, संजीव शर्मा, मनीष तिवारी, गौतम शर्मा, अंशुमन उप्पल, अजय पांडे, प्रदीप दुवे, लोकेश दत्ता, अजय साही, अमर सिंह, कृपा राम और मनमोहन सिंह ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण लोग क्षेत्र छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे चक्का जाम और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Advertisement
×