Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

राजपुरा में आज पहुंचेगी भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा

टिकट के दावेदारों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर शुरू की तैयारियां

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा में भाजपा कार्यालय में बैठक करते भाजपा इलाका प्रभारी जगदीश जग्गा। -निस
Advertisement
भाजपा की नशे के खिलाफ और पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही नशा भगाओ ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ 29 सितंबर को राजपुरा पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खास बात यह है कि राजपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदार नेताओं में यात्रा के स्वागत के बहाने शक्ति प्रदर्शन की होड़ दिखाई दे रही है। भाजपा हाईकमान की ओर से राजपुरा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को यात्रा का स्वागत करने के निर्देश दिए जाने के बाद विभिन्न नेताओं ने अपने-अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। भाजपा के इलाका प्रभारी एवं राजपुरा विधानसभा सीट से टिकट के प्रमुख दावेदार जगदीश कुमार जग्गा ने भी अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

इसी तरह भाजपा पंजाब के सचिव चरणजीत सिंह बराड़ तथा पिछले दिनों चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिमरनजीत सिंह बिल्ला ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर यात्रा के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों नेताओं को भी राजपुरा विधानसभा सीट के लिए टिकट के दावेदारों में माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यात्रा के स्वागत को लेकर पहले जगदीश जग्गा के कार्यालय में महारैली आयोजित करने की तैयारी थी। हालांकि, टिकट के अन्य दावेदार नेताओं की ओर से पार्टी हाईकमान के समक्ष किसी अन्य स्थान पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव रखा गया। इसके बाद हाईकमान की ओर से सभी नेताओं के लिए एक सांझा स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत मंगलवार शाम करीब 5 बजे श्री बहावलपुर भवन में पंजाब बचाओ यात्रा के स्वागत में रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद यात्रा राजपुरा में रात्रि विश्राम करेगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि यात्रा के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×