Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

BJP Office Blast Case : पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, रेवाड़ी से पकड़े गए BJP दफ्तर ब्लास्ट केस के मास्टरमाइंड

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

BJP Office Blast Case : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के यहां स्थित कार्यालय के बाहर एक अप्रैल को हुए धमाके के सिलसिले में कथित रूप से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी यादव ने बताया कि मामले के आरोपी गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह को शनिवार रात हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रमुख ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दोनों आरोपी पंजाब के रूपड़ के मोरिंडा थाना क्षेत्र के रतनगढ़ गांव के निवासी हैं।" चंडीगढ़ में एक अप्रैल को करीब शाम पांच बजे सेक्टर 37 स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर एक धमाका हुआ था। इस धमाके में कारों की खिड़कियां टूट गईं और एक स्कूटर को नुकसान पहुंचा था। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था।

Advertisement

पुलिस ने पहले इसे देसी बम बताया था लेकिन बाद में यह हथगोला निकला। यादव ने रविवार के संवाददाता सम्मेलन में अमनप्रीत के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी दी। उन्होंने बताया, "चोरी के एक मामले में अमनप्रीत सिंह के खिलाफ मोहाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और हिमाचल के बिलासपुर में उसके खिलाफ झपटमारी का एक और मामला दर्ज किया गया था।" पुलिस के अनुसार, आरोपी गुरतेज सिंह ने छह महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए पुर्तगाल स्थित बलजोत सिंह (जोट) के संपर्क में आया था। उसे 28 मार्च को गुरतेज को पंजाब के बलाचौर क्षेत्र से हथगोले और अन्य हथियारों की एक खेप लेने को कहा गया था।

Advertisement

शनिवार को डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में चंडीगढ़ हमला मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल सात गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें पहले पांच आरोपी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन आईएसआई द्वारा समर्थित एक मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। इस धमाके के बाद, पुलिस ने एक हथगोला और .30 बोर की एक जिगाना पिस्तौल बरामद की है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए पहले पांच आरोपियों में बलविंदर लाल उर्फ ​​शमी (गांव माजरी, एसबीएस नगर), जसवीर सिंह उर्फ ​​जस्सी (गांव भरापुर, एसबीएस नगर), चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी (गांव सुजावलपुर, एसबीएस नगर), रूबल चौहान (गांव थाना, शिमला) और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा (धूरी, संगरूर) शामिल है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान के आईएसआई एजेंसी द्वारा संचालित किया जा रहा था और पुर्तगाल और जर्मनी स्थित सरगना इसे चला रहे थे। 'स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल' (एसएसओसी) एसएएस नगर के सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक पारेख ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ यहां थाने में शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सुखजिंदर सिंह बब्बर ने घटना वाले दिन ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस धमाके की जिम्मेदारी ली थी।

Advertisement
×