Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

BJP Moga Rally : मोगा रैली से पहले भाजपा में सियासी खलबली, 117 हलकों की सूची में 70 प्रतिशत पुराने चेहरे बाहर

BJP Moga Rally : संगरूर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना  द्वारा कमल का फूल छोड़ने के बाद भाजपा की प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय मोगा रैली से पहले जारी हलका इंचार्जों की सूची ने पार्टी के भीतर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

BJP Moga Rally : संगरूर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना  द्वारा कमल का फूल छोड़ने के बाद भाजपा की प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय मोगा रैली से पहले जारी हलका इंचार्जों की सूची ने पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज कर दी है। 117 हलकों के लिए जारी इस सूची में लगभग 70 प्रतिशत पुराने चेहरों को बाहर रखकर नए नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। विरोध बढ़ने पर सूची को सोशल मीडिया से हटा लिया गया।

2022 के उम्मीदवारों की अनदेखी

2022 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ गठबंधन के तहत भाजपा ने 73 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से केवल 25 से 30 प्रतिशत नेताओं को ही नई सूची में स्थान मिला है। किसान आंदोलन के दौर में चुनाव लड़ने वाले कई उम्मीदवारों को भी नजरअंदाज किए जाने से कार्यकर्ताओं में असंतोष है।

Advertisement

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह सूची फिलहाल मोगा रैली की तैयारियों के लिए है, लेकिन संगठन के भीतर इसे 2027 के ‘मिशन पंजाब’ की रणनीतिक तैनाती के रूप में देखा जा रहा है। हलका स्तर पर शुरू हुआ विरोध अब हाईकमान तक पहुंचने की चर्चा है।

Advertisement

कई प्रमुख हलकों में बदलाव

फगवाड़ा में विजय सांपला की जगह अनिल सच्चर, मौड़ में दयाल सिंह सोढ़ी की जगह मख्खन लाल, बठिंडा शहरी में राज नंबरदार की जगह स्वरूप चंद सिंगला को जिम्मेदारी दी गई है। लंबी में राकेश ढींगड़ा की जगह मोहन लाल गर्ग को कमान सौंपी गई है।

गिद्दड़बाहा में प्रकाश बब्बर की जगह मनप्रीत बादल, फरीदकोट में गौरव कक्कड़ की जगह संदीप सिंह बराड़ और सरदूलगढ़ में जगजीत सिंह मिलखा की जगह विजय सिंगला को इंचार्ज बनाया गया है। गुरुहरसहाय में गुरपरवेज सिंह संधू की जगह मोना जैसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। श्री मुक्तसर साहिब में राजेश पठेला को जलालाबाद भेजते हुए अशोक भारती को मुक्तसर की कमान दी गई है। अबोहर में रंजम कामरा को इंचार्ज बनाया गया है।

नए शामिल नेताओं में जगमीत सिंह बराड़ को जैतो, रिपजीत सिंह बराड़ को बाघापुराना और प्रो. ओंकार सिंह को धूरी की जिम्मेदारी मिली है। मलूका परिवार को दोहरी जिम्मेदारी देते हुए गुरप्रीत सिंह मलूका को रामपुरा फूल और परमपाल कौर मलूका को तलवंडी साबो का इंचार्ज बनाया गया है।

कार्यकर्ताओं में असंतोष

पार्टी के टकसाली कार्यकर्ताओं का कहना है कि कठिन समय में साथ खड़े रहने वालों को किनारे कर नए चेहरों को आगे करना ‘वर्कर समर्थक’ संदेश के विपरीत है। कुछ पदाधिकारियों पर जमीनी हकीकतों की अनदेखी का आरोप भी लगाया जा रहा है।

मोगा रैली को 2027 की तैयारी का आगाज माना जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सक्रियता और केंद्रीय नेतृत्व की संभावित मौजूदगी के बीच, पंजाब में संगठनात्मक संतुलन बनाए रखना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है।

Advertisement
×