Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बरनाला के युवक की कनाडा में मौत

2 साल पहले स्टडी वीजा पर गया था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
बरनाला जिले के विधानसभा क्षेत्र महल कलां के गांव गुरम निवासी 24 वर्षीय राजप्रीत सिंह की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। मृतक के माता-पिता कुलवंत सिंह और बलजिंदर कौर अपने इकलौते बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजप्रीत सिंह एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखता था। परिवार के पास केवल तीन से चार एकड़ कृषि भूमि है, जिससे घर का खर्च बड़ी मुश्किल से चलता था। राजप्रीत के पिता कुलवंत एक निजी स्कूल की बस चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे के बेहतर भविष्य की आस में माता-पिता ने करीब 18 से 20 लाख रुपये का कर्ज लेकर अप्रैल 2024 में उसकी भाषा परीक्षा दिलवाई और स्टडी वीजा पर उसे कनाडा भेजा था। राजप्रीत सिंह कनाडा के सरी शहर में रह रहा था। 17 जनवरी को विदेश में रह रहे एक रिश्तेदार के फोन के जरिए परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। हालांकि अब तक उसकी मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×