Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जीरकपुर में सडक़ हादसे में बार टेंडर की मौत

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
जीरकपुर के पटियाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुनील कुमार निवासी जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-42 अटावा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वह जीरकपुर में बार टेंडर का काम करता था।

मृतक के भाई तरुण कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार तडक़े करीब 3 बजे उसे परमिंदर कुमार निवासी गांव भबात का फोन आया, जिसने हादसे की सूचना दी। परमिंदर के अनुसार वह अपनी कार से जा रहा था, जबकि सुनील अपनी बाइक से पीजी स्थित कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

Advertisement

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
×