Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बनूड़ बनी सब तहसील, विधायक नीना ने कहा- वादा पूरा हुआ

बनूड़ को सब तहसील बनाने की पंजाब कैबिनेट की ओर से मंजूरी मिलने के बाद बनूड़ इलाके के लोगों में खुशी पाई जा रही है। वहीं विधायक नीना मित्तल ने बनूड़ इलाके के लोगों को बधाई देते हुये पंजाब के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बनूड़ को सब तहसील बनाने की पंजाब कैबिनेट की ओर से मंजूरी मिलने के बाद बनूड़ इलाके के लोगों में खुशी पाई जा रही है। वहीं विधायक नीना मित्तल ने बनूड़ इलाके के लोगों को बधाई देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत मान का धन्यवाद किया है। इस मौके पर विधायक नीना मित्तल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले बनूड़ के लोगों से वादा किया था कि बनूड़ को सब तहसील बनाया जायेगा। अब बनूड़ व साथ लगते 40 गांवोंं के लोगों का कार्य बनूड़ में होगा। बनूड़ में डीएसपी आफिस और ज्ररूरी कार्य के दफ्तर होंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब सरकार के ध्यान में सारी बात लाई जिसके चलते अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों के बाद बनूड़ को सब डिवीजन बनाने की मंजूरी मिल गई हेै। इससे इलाके की बहुत पुरानी मांग आज पूरी हो गई है।

Advertisement
Advertisement
×