Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तरनतारन में बीएससी नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या

शिक्षक व सहपाठियों पर उत्पीड़न के आरोप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
तरनतारन के गोइंदवाल साहिब स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की 21 वर्षीय छात्रा खुशप्रीत कौर ने गुरुवार रात अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों ने शिक्षकों और कुछ सहपाठियों पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका के पिता अमरीक सिंह और माता बलजीत कौर का कहना है कि उनकी बेटी को पिछले कई महीनों से उसकी क्लास टीचर द्वारा मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में प्रिंसिपल को भी अवगत कराया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement

परिवार ने पुलिस को एक व्हाट्सएप चैट भी सौंपी है, जिसमें खुशप्रीत ने कथित तौर पर एक शिक्षक और कुछ दोस्तों को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement

मामले की जांच कर रहे गोइंदवाल साहिब के एएसआई निशान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए तरनतारन के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

कॉलेज ने उत्पीड़न से इनकार किया

कॉलेज की प्रिंसिपल चरणजीत कौर ने उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि संस्थान में छात्रों के साथ अच्छे संबंध हैं और घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी पारदर्शिता से की जाएगी और तथ्य सामने आने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement
×