Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'युद्ध नशे विरुद्ध' पदयात्रा निकालकर किया जागरूक

78 स्थानों पर निकली यात्राएं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
संगरूर जिले में शनिवार को युद्ध नशे विरुद्ध पदयात्रा निकालते छात्र। -निस
Advertisement
पंजाब से नशों की समस्या को जड़ से समाप्त करने के दृढ़ संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशे विरुद्ध” के दूसरे चरण की शुरुआत शनिवार को संगरूर जिले में पदयात्राओं के रूप में की गई। इस अवसर पर जिले के गांवों और शहरी वार्डों में 78 स्थानों पर युद्ध नशे विरुद्ध पदयात्राएं निकालकर लोगों को नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।

आज निकाली गई पदयात्राओं के संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने बताया कि पहले दिन संगरूर सब-डिवीजन में 17 स्थानों पर पदयात्रा निकाली गई, जबकि धूरी सब-डिवीजन में 14, दिड़बा में 13, लहरा में 14 और सुनाम में 20 स्थानों पर जागरूकता यात्राएं आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इन यात्राओं में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि युद्ध नशों विरुद्ध यह अभियान केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि जन-भागीदारी पर आधारित एक व्यापक सामाजिक आंदोलन है। पदयात्राओं के दौरान गांवों के पहरेदारों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने नशों के विरुद्ध डटकर खड़े रहने की शपथ ली तथा यह संकल्प लिया कि वे अपने गांवों और मोहल्लों में नशा तस्करी और नशा सेवन के विरुद्ध सतर्क रहकर निगरानी रखेंगे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×