डीबीयू में डिजिटल धोखाधड़ी पर जागरूकता सेमिनार
देश भगत यूनिवर्सिटी, गोबिंदगढ़ में बैंक ऑफ इंडिया ने “बैंकिंग में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर और वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती...
देश भगत यूनिवर्सिटी, गोबिंदगढ़ में बैंक ऑफ इंडिया ने “बैंकिंग में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर और वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती के स्वागत से हुई। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ जोन के जोनल मैनेजर राजेश रंजन रहे। विशेष अतिथि के रूप में कुमार प्रमोद सिंह, अमनदीप सिंह और अमन गुलेरिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बताया कि डिजिटल धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है और इससे बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने धोखाधड़ी के अलग-अलग तरीकों की जानकारी दी और सुरक्षा उपाय समझाए। वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने कहा कि डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए सतर्कता और सही रणनीति जरूरी है। सेमिनार का अंत प्रश्नोत्तर सत्र से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी शंकाएँ पूछीं। यह कार्यक्रम सभी के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हुआ।

