Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आतिशी प्रकरण : पंजाब के डीजीपी समेत तीन अधिकारी तलब

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने 27 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने पंजाब सरकार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को 27 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। समिति ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक और जालंधर के पुलिस आयुक्त को समन जारी किए हैं।

यह कार्रवाई दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े कथित बयानों को लेकर उठे विशेषाधिकार मामले के तहत की गई है। समिति 27 फरवरी को प्रस्तावित बैठक में इस पूरे प्रकरण पर विस्तार से विचार करेगी।

Advertisement

लिखित जवाब रिकॉर्ड में

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, पंजाब अधिकारियों द्वारा पूर्व में भेजे गए लिखित जवाब रिकॉर्ड में ले लिए गए हैं और आगामी बैठक में उनकी जांच की जाएगी। समिति ने दोहराया है कि विशेषाधिकार के मामले व्यक्तिगत प्रकृति के होते हैं, इसलिए संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत क्षमता में जवाब देना अनिवार्य है।

Advertisement

समिति ने अधिकारियों को 20 फरवरी तक मूल शिकायत की प्रति, दर्ज एफआईआर तथा संबंधित तकनीकी और फॉरेंसिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अंतिम अवसर दिया था।

एडवोकेट जनरल की राय पर सवाल

समिति अध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल द्वारा दी गई राय से सभी चिंताओं का समाधान नहीं हुआ है। इसलिए 27 फरवरी तक उस राय की पूर्ण प्रति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अध्यक्ष की पूर्व स्वीकृति से संबंधित अधिकारियों को अलग अलग नोटिस और समन जारी किए गए हैं।

Advertisement
×