Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंजाब से सभी गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क का होगा सफाया : अरविंद केजरीवाल

एक विनम्र सिख के रूप में श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होऊंगा पेश : सीएम मान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान की फाइल फोटो।
Advertisement
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बृहस्पतिवार को नव-निर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब डर, गुंडागर्दी और धांधली वाली चुनावी राजनीति के युग से निर्णायक रूप से बाहर आ चुका है। आप सरकार अब ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ की तर्ज पर गैंगस्टरों के खिलाफ बड़े स्तर पर जंग शुरू करेगी। पंचायत चुनावों में ‘आप’ की 70 प्रतिशत से अधिक सीटों पर शानदार जीत को साफ-सुथरी राजनीति और ईमानदार शासन के पक्ष में जनादेश बताते हुए ‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि पंजाब ने अपने इतिहास में स्थानीय इकाइयों के चुनाव सबसे अधिक पारदर्शिता के साथ होते देखे हैं, जिनमें एक भी वोट नहीं बदला गया। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि जन-हितैषी शासन ने पारंपरिक पार्टियों को अपने घोषणा-पत्र दोबारा लिखने के लिए मजबूर कर दिया है।

श्री अकाल तख्त साहिब से जुड़े मुद्दे पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे सभी सबूतों के साथ तख्त साहिब के समक्ष अवश्य पेश होंगे और अनुरोध किया कि पूरी कार्यवाही का सभी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाए। उन्होंने कहा, “मैं वहां मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में पेश होऊंगा। श्री अकाल तख्त साहिब हर सिख के लिए पवित्र है और हमारे समुदाय का सबसे पवित्र स्थान है। भले ही उस दिन राष्ट्रपति गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर का दौरा करेंगी, फिर भी मैं श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करूंगा।” उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके लिए श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोपरि हैं और वहां से प्राप्त किसी भी आदेश का सच्चे दिल से पालन किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा, “श्री अकाल तख्त साहिब का आदेश मेरे और मेरे परिवार के लिए हमेशा सर्वोच्च था, है और रहेगा। यह एक अत्यंत सम्माननीय स्थान है, जहां से सिखों को शाश्वत शांति और शक्ति मिलती है।”

Advertisement

इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पारंपरिक रूप से सत्ताधारी पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव शक्ति और धांधली के माध्यम से जीते जाते थे। उन्होंने कहा, “2013 में पंचायत चुनाव सरकार बनने के एक साल बाद हुए थे। 2017 में भी सरकार बनने के एक साल बाद 2018 में चुनाव हुए। इसके बावजूद बड़े स्तर पर बूथ कैप्चरिंग, गुंडागर्दी और जबरदस्ती हुई और उसी तरह जीत दर्ज की गई।” वर्तमान समय से तुलना करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारी सरकार के चार साल पूरे होने के बाद ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों के चुनाव हुए और बिल्कुल भी जबरदस्ती नहीं की गई। नतीजे देखिए 600 से अधिक सीटें ऐसी हैं, जहां उम्मीदवार 100 से कम वोटों से जीते। इनमें से 350 से अधिक सीटें विपक्ष ने जीती हैं। इस अवसर पर

Advertisement

वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि नव निर्वाचित सदस्यों को लोगों ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यह जनादेश पंजाब सरकार की जन हितैषी और विकास-मुखी नीतियों में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

Advertisement
×