Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंजाब के हालात पर बरसे अकाली नेता विक्रम मजीठिया, बोले- प्रॉपर DGP की नियुक्ति जरूरी

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मौजूदा हालातों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान मजीठिया ने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पत्रकारों से बातचीत करते मजीठिया। ट्रिब्यून
Advertisement

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मौजूदा हालातों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान मजीठिया ने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मौजूदा सरकार की है।

उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब में नियमों के तहत स्थायी और योग्य डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक राज्य के हालात में सुधार संभव नहीं है। मजीठिया के अनुसार, मौजूदा समय में पुलिस प्रशासन सही ढंग से काम नहीं कर पा रहा, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

Advertisement

विक्रम मजीठिया ने कहा कि पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए वे किसी से भी मिलने को तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की भलाई सर्वोपरि है और इसके लिए राजनीतिक मतभेदों को किनारे रखा जाना चाहिए।

Advertisement

अकाली नेता ने यह भी बताया कि वे अपने पुराने साथियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रेम सिंह चंदूमाजरा समेत कई वरिष्ठ अकाली नेताओं से बातचीत करेंगे, ताकि शिरोमणि अकाली दल को फिर से मजबूत किया जा सके। मजीठिया ने दावा किया कि आने वाले चुनावों में अकाली दल पूरी तैयारी और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

Advertisement
×