Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अकाली दल ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के खिलाफ किया प्रदर्शन

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शिअद नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
Advertisement
शिरोमणि अकाली दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मिनी सचिवालय में जिलाधीश कार्यालय के बाहर आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के खिलाफ सिख गुरुओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर प्रदर्शन किया और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों, भूपिंद्र सिंह बिंदास, एसआर कलेर‌, शरणजीत सिंह ढिल्लों ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और गुरुओं के विरुद्ध अपमानजनक शब्दावली प्रयोग करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि आप नेता सिख भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और उन्हें उसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यह दावा कि वीडियो एडिट किया गया था, सिर्फ अपने पाप छिपाने की चाल है। उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×