Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अकाल टेक इंफ्रालॉजिस्ट के डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

एससीओ की रजिस्ट्री न कराने का मामला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
मोहाली के सेक्टर-103 स्थित व्यावसायिक प्रोजेक्ट में एससीओ की बिक्री से जुड़े बड़े धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एसएसपी मोहाली के निर्देश पर अकाल टेक इंफ्रालॉजिस्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्रीतपाल सिंह को धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं के तहत नामजद किया गया है।

चंडीगढ़ निवासी शिकायतकर्ता आशीष मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अकाल टेक इंफ्रालॉजिस्ट प्राइवेट लिमिटेड के सेक्टर-103 स्थित प्रोजेक्ट में 14 एससीओ खरीदने के लिए करीब 7.68 करोड़ रुपये का निवेश किया था। भुगतान के बाद उन्हें सभी एससीओ के अलॉटमेंट लेटर जारी किए गए और 9 एससीओ की रजिस्ट्री उनके व परिजनों के नाम कर दी गई, जबकि शेष 5 एससीओ की रजिस्ट्री नहीं की गई।

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में कंपनी निदेशक प्रीतपाल सिंह ने बचे हुए एससीओ की रजिस्ट्री करने के लिए अतिरिक्त रकम की मांग की और विरोध करने पर धमकी दी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इनमें से दो एससीओ पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिए गए थे, जबकि पहले की जांच में यह तथ्य छिपाया गया था। शहरी पुलिस कप्तान की ताजा जांच में नए तथ्य सामने आने के बाद प्रीतपाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत थाना सोहाना में मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सिफारिश को मंजूरी देते हुए केस दर्ज कर गहन जांच के आदेश दिए थे। पुलिस ने अब अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement
×