Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बठिंडा कोर्ट में पेश नहीं हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत

मानहानि मामला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कंगना रणौत
Advertisement
हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में सोमवार को अभिनेत्री एकबार फिर बठिंडा की कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुईं। कंगना के अदालत में न पहुंचने के चलते कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी, अदालत ने मामले में अपना आदेश सुरक्षित रखा है।

याचिकाकर्ता पक्ष ने सांसद की लगातार गैर-हाजिरी पर आपत्ति जताई और अदालत से सख्त रुख अपनाने की मांग की। यह मामला तीन कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला, महिंदर कौर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों से संबंधित है। कंगना रनौत अदालत में उपस्थित न होने के चलते कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय कर दी है।

Advertisement

इसी बीच, कंगना रनौत के वकील ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट के लिए आवेदन दायर किया। महिंदर कौर का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने कहा कि कंगना रनौत इससे पहले भी कई बार हाजिरी से छूट की अर्जी दाखिल कर चुकी हैं। वकील रघुबीर सिंह ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देना उचित नहीं है।

Advertisement

Advertisement
×