Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सरहिंद-राजपुरा रोड पर हादसा, एक की मौत, चार घायल

घायलों को उपचार के लिए राजपुरा व पटियाला के अस्पतालों में भर्ती कराया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
सरहिंद-राजपुरा रोड पर सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार के ट्रॉले से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल राजपुरा में करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घायलों को उपचार के लिए राजपुरा व पटियाला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी व्यक्ति लालड़ू स्थित एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत थे और लुधियाना से लालड़ू वाया राजपुरा जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जब उनकी कार सरहिंद-राजपुरा रोड पर नौ गजा पीर के सामने पहुंची तो अचानक एक ट्रॉले से उसकी टक्कर हो गई।

सिविल अस्पताल राजपुरा में मौजूद घायलों के एक रिश्तेदार परमिंदर सिंह ने बताया कि कार अपनी साइड पर चल रही थी, तभी अचानक ट्रॉले ने लाइन बदल ली, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रॉले से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि हरपीर सिंह उर्फ हरभजन सिंह निवासी लुधियाना की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

हादसे में रजिंदर सिंह, सुलिंदर सिंह, कमलदीप सिंह और चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सिटी सदर थाना के एसएचओ सरदार कृपाल सिंह ने बताया कि घायल चेतराम के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×