Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस विधायक के घर पर चला आप सरकार का बुलडोजर

गली बंद करने के लिए अवैध गेट बनाया : पुलिस-प्रशासन ने बिना नोटिस दिए की कार्रवाई : खैरा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Congress MLA Sukhpal Khaira hold a protest against demolition drive (The frontal portion of the his house ) at Ramgarh village in Kapurthala.A Tribune photograph.
Advertisement
पंजाब के कपूरथला जिले की भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के रामगढ़ गांव स्थित आवास के बाहर सोमवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान गली में बनाए गए गेट के पिलर गिरा दिए गए। उस समय विधायक अपने आवास पर मौजूद थे। खैरा का कहना है कि प्रशासन ने बगैर कोई नोटिस दिए यह अवैध कार्रवाई की है। डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि गली को बंद करने के लिए अवैध रूप से गेट लगाया गया था। बीडीपीओ और तहसीलदार बलविंदर सिंह की मौजूदगी में गेट को हटाकर रास्ता आम लोगों के लिए खोल दिया गया।

एसएसपी गौरव तूरा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया। आसपास के रास्तों पर भी निगरानी की गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Advertisement

पक्ष रखने का नहीं दिया मौका

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें न तो कोई पूर्व कानूनी नोटिस दिया गया और न ही अपना पक्ष रखने का अवसर मिला। खैहरा ने इसे सत्ता का दुरुपयोग करार देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को कानूनी और राजनीतिक स्तर पर उठाएंगे।

Advertisement

समर्थकों की भीड़, नारेबाजी

कार्रवाई की सूचना मिलते ही खैरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों से सुबह 7 बजे उनके आवास पर पहुंचने की अपील की। इसके बाद बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन इस घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

Advertisement
×