Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आप सरकार पंजाबियों को फिर से धोखा देने की कर रही कोशिश : सुखबीर

कहा-मोदी, केजरीवाल और राहुल को पंजाब के मुद्दों की परवाह नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

Advertisement

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाबियों से कहा कि वे उन एजेंसियों से सावधान रहें जो पंजाब में चुनाव मैदान में उस नई राजनीतिक पार्टी को उसी तरह समर्थन कर सकती हैं जिस तरह 2024 के संसदीय चुनावों में कुछ व्यक्तियों को विधानसभा चुनावों में अकाली दल को कमजोर करने के लिए खड़ा किया गया था। यहां अकाली दल अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता एस आर कलेर के साथ एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा यह रैली पार्टी की पंजाब बचाओ अभियान का हिस्सा है। इस रैली के दौरान यह घोषणा की कि अकाली दल सरकार जगराओ को जिला बनाएगी। उन्होने कहा, ‘ 2024 के संसदीय चुनावों में आपने भावुक होकर एजेंसियों का समर्थन करने वाले लोगों को वोट दिया था। ’ पंजाबियों से इस साजिश को समझने का आग्रह करते हुए बादल ने पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत की भलाई के लिए अकाली दल को समर्थन करने की अपील की। बादल ने कहा केवल अकाली दल ही पंजाबियों की भलाई के लिए चिंतित है। बादल ने पूछा,‘ क्या आपको लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल या राहुल गांधी को आपके मुद्दों की कोई परवाह हैै? उन्होंने कहा कि दिल्ली की पार्टियों ने हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव किया है और उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे राज्य को अपनी राजधानी के अधिकार से वंचित कर दिया गया और कैसे नदियों का पानी छीनकर राजस्थान को दे दिया गया, जबकि यह रिपेरियन सिद्धांत का उल्लंघन है और कैसे 1966 में पुनर्गठन के दौरान पंजाबी भाषाई क्षेत्रों को इससे बाहर रखा गया है।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इन ऐतिहासिक अन्याय को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और 2027 में सरकार बनने के बाद वह राजस्थान नहर में पानी को जाने से रोक देगी। उन्होने कहा,‘‘ हम नई नहरें बनाएंगें और इस पानी को अपने किसानों के खेतों तक पहुंचाएंगे।’

बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार आम महिलाओं को 1000 रूपया प्रति माह और आरक्षित वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने का दावा करके पंजाबियों को फिर से धोखा देने की कोशिश कर रही है। इस अवसर पर हीरा सिंह गाबड़िया, शरणजीत सिंह ढ़िल्लों,गुरचरण ग्रेवाल, चंद सिंह दल्ला, प्रबजोत सिंह धालीवाल, हरप्रीत सिंह सिमक ने भी संबोधित किया।

Advertisement
×