Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आप सरकार ने पूरे किए सभी वादे : नीना मित्तल

कहा- पंजाब में सरकार ने शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा में रविवार को विधायक नीना मित्तल जनसभा को संबोधित करते हुए। साथ हैं ब्लाॅक महिला विंग प्रधान चारू चौधरी। -निस
Advertisement
शहर के वार्ड नंबर-12 में आम आदमी पार्टी के पार्षद ललित डाहरा की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजपुरा की विधायक नीना मित्तल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में पहली सरकार है, जिसने चुनाव के समय जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है और इलाके की जरूरतों के अनुसार अतिरिक्त काम भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दी गई पांच गारंटियों में से मुफ्त बिजली की गारंटी सरकार बनने के कुछ ही महीनों में पूरी कर दी गई, जिसके तहत आज लगभग 85 प्रतिशत उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में डिजिटल पैनल लगाकर शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाया गया है, वहीं सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया गया है और मोहल्ला क्लीनिक भी खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि पंजाब में 66 हजार से अधिक नौकरियां बिना किसी सिफारिश के दी गई हैं। महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की गारंटी भी सरकार ने इस बजट में पूरी कर दी है, जिसपर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए 13 अप्रैल से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Advertisement

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शिव मंदिर नलास रोड को नेशनल हाईवे से कट दिलवाने का वादा भी पूरा किया गया है। नीना मित्तल ने कहा कि सरकार के पास अभी एक साल का समय और है, जिसमें क्षेत्र के बाकी विकास कार्य भी पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर अजय चौधरी, ब्लाॅक महिला अध्यक्षा चारू चौधरी, रजेश बावा, अशोक मक्कड, रकेश पाहवा, जगदीश कुमार,संदीप कमल सहित बढ़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
×