Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गांव नलास के प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विधायक राजपुरा नीना मित्तल ने परिवार सहित भोले बाबा के दर्शन किए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा के नलास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए विधायक नीना मित्तल एवं परिवार के सदस्य। -निस
Advertisement
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजपुरा से लगभग आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव नलास के प्राचीन शिव मंदिर में चार दिवसीय विशाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले के दौरान दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे और मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर राजपुरा की विधायक नीना मित्तल अपने परिवार सहित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचीं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया।

Advertisement

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में भंडारे, कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामनाएं कीं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर गांव नलास का यह प्राचीन शिव मंदिर स्वयंभू शिवलिंग विराजमान होने के कारण क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं।

Advertisement
×