Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बद्दी में बनेगा अत्याधुनिक ऑटोमैटिक वाहन टेस्टिंग केंद्र , 20 करोड़ से मिलेगी फिटनेस जांच की सुविधा

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बद्दी में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए निर्माणाधीन अत्याधुनिक ऑटोमैटिक वाहन टेस्टिंग केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बद्दी में निर्माणाधीन ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व विधायक राम कुमार चौधरी। निस
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बद्दी में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए निर्माणाधीन अत्याधुनिक ऑटोमैटिक वाहन टेस्टिंग केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बद्दी में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से जहां वाहनों की फिटनेस जांच प्रक्रिया पारदर्शी और आसान होगी, वहीं दीर्घकाल में वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। यह केन्द्र करीब 63 बीघा भूमि पर निर्मित किया जा रहा है और समूचे बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

Advertisement

ऑटोमैटिक वाहन टेस्टिंग केंद्र  के अलावा स्थापित हो रहे ये केंद्र भी..

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि केन्द्र में शीघ्र ही आधुनिक मशीनरी स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहन पासिंग प्रक्रिया को स्वचालित बनाकर समय और धन की बचत के साथ-साथ कार्य प्रणाली को सरल बनाया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने जानकारी दी कि जिला हमीरपुर के नादौन में परिवहन विभाग द्वारा और जिला ऊना के हरोली में हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा भी ऐसे ही ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य स्थानों पर निजी संस्थानों के माध्यम से भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

हरियाणा में एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डे, मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location

मिलेंगी ये सुविधाएं

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर और स्क्रैपिंग यूनिट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही प्रदेश में 50 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों को विंटेज श्रेणी में शामिल करने की कार्य योजना पर भी काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर दून विधायक राम कुमार चौधरी, नालागढ़ विधायक हरदीप सिंह बावा, बद्दी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत चौधरी, बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी सिंह तोमर, एसडीएम बद्दी संजीव धीमान, डीएसपी बद्दी अशोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

धर्मशाला में अब ऑटोमैटिक चालान

Advertisement
×