Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मोहाली में फायर विभाग का सब अफसर एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

डेराबस्सी में सब अफसर तैनात है आरोपी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वॉड-1 टीम ने फायर विभाग के सब अफसर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो फेज-1 मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसवंत सिंह के रूप में हुई है, जो फायर विभाग डेराबस्सी में सब अफसर तैनात है और अतिरिक्त प्रभार मोहाली का संभाल रहा था। विजिलेंस को यह शिकायत गगनदीप सिंह निवासी ऑर्बिट अपार्टमेंट, वीआईपी रोड जीरकपुर ने दी थी। शिकायतकर्ता फायर सेफ्टी उपकरण लगाने का काम करता है और उसकी फर्म जीएंडजी फायर टेक सर्विस के नाम से राजपुरा में संचालित है।

Advertisement

शिकायत में बताया गया कि उसकी फर्म ने मोहाली स्थित राज व्हीकल्स एजेंसी (महिंद्रा एजेंसी) में फायर सेफ्टी उपकरण लगाए थे और वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) भी किया हुआ था। संबंधित एजेंसी की एनओसी फायर विभाग से जारी होनी थी। आरोप है कि जसवंत सिंह ने राज व्हीकल एजेंसी के कर्मचारी विशाल पाठक को फोन किया और कहा कि उनकी एनओसी उनके पास लंबित पड़ी है। एनओसी जारी करने के एवज में आरोपी अफसर ने 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी और कहा अगर रिश्वत ना दी तो वह इस पर एतराज लगा देगा। शिकायतकर्ता ने 50 हजार रुपये पहले दे दिए थे और शेष एक लाख रुपये बाद में देने की बात कही थी। रिश्वत मांगने की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की गई। बाद में मामला विजिलेंस के संज्ञान में लाया गया।

Advertisement

शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की ट्रैप मनी लेते हुए काबू कर लिया गया। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Advertisement
×