बठिंडा में गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी का केस दर्ज
शहर के बाबा दीप सिंह नगर इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास गुटका साहिब की कथित बेअदबी का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुटका साहिब को कथित तौर पर फाड़कर फेंक दिए...
शहर के बाबा दीप सिंह नगर इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास गुटका साहिब की कथित बेअदबी का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुटका साहिब को कथित तौर पर फाड़कर फेंक दिए जाने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। रविवार सुबह जब श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो उन्होंने गुटका साहिब के पवित्र अंगों को सड़क किनारे बिखरा हुआ पाया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की एक टीम तलवंडी साबो से बठिंडा पहुंची और तख्त श्री दमदमा साहिबजत्थेदार बाबा टेक सिंह धनाउला ने गुरुद्वारा कमेटी तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

