Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सरदूलगढ़ में दिनदहाड़े व्यापारी और कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

बिजनेसमैन के फार्म हाउस पर दी गई वारदात अंजाम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
मानसा जिले के सरदूलगढ़ में शुक्रवार सुबह एक बिजनेसमैन और उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बिजनेसमैन के फार्महाउस पर हुई। मृतकों की पहचान बिजनेसमैन जसवीर सिंह और उनके कर्मचारी बलदेव सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सरदुलगढ़ निवासी भगवान दास के पुत्र जसवीर कुमार उर्फ काका (47) अपने माली बलदेव (45) के साथ रोजाना सेलर रोड स्थित अपने फार्महाउस में पौधों की देखभाल करने आया करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब जसवीर कुमार और उनका माली बलदेव फार्महाउस पहुंचे, तो तभी वहां पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दोनों की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फार्महाउस को घेरकर जांच शुरू कर दी। दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Advertisement

मौके पर पहुंचे मानसा के एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और सभी एंगल से सबूत इकट्ठा कर रही है। हर पहलू से जांच के बाद दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक जसवीर कुमार के चाचा सतपाल सिंगला ने न्याय की मांग की और कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

Advertisement

Advertisement
×