75 परिवार अकाली दल छोड़कर आप में शामिल
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लोंगोवाल में अकाली दल के 75 टकसाली परिवारों को आप में शामिल करवाया। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अब वंशवादी, घमंडी और जनविरोधी राजनीति को...
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लोंगोवाल में अकाली दल के 75 टकसाली परिवारों को आप में शामिल करवाया। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अब वंशवादी, घमंडी और जनविरोधी राजनीति को नकार दिया है। अमन अरोड़ा ने इन परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि लोगों की उम्मीद और भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में पारदर्शी, ईमानदार और लोगों के हितैषी शासन दिया जा रहा है, जिसके कारण हर वर्ग के लोग आप से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी एक व्यक्ति की ताकत सबसे बड़ी नहीं होती, बल्कि लोगों की सामूहिक ताकत होती है।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मेला सिंह सूबेदार, विक्की वशिष्ट, बलविंदर सिंह एमसी, गुरमीत सिंह फौजी, रणजीत सिंह (रिकू) ब्लॉक अध्यक्ष, परमजीत कौर ब्लॉक समिति सदस्य, वीका एमसी, सुखपाल सिंह बाजवा, राज सिंह राजू, गुरजंट खान, सिप्पी धमन, बलकार सिद्धू, जीवन सिंह, बलविंदर सिंह ढिल्लों, अमृतपाल सिंह सिद्धू, गुरदीप सिंह सरपंच तकीपुर, सरपंच भीम बावा, सरपंच निहाल सिंह, सरपंच जगसीर सिंह, सरपंच जुगराज सिंह, लक्की सरपंच, डॉ. मोहन सिंह, नरेश, गुरचरण सिंह, तोते का जिंदल, लखविंदर सिंह जगतिया, नछत्तर सिंह मती, गुरप्यार सिंह, सेवक सिंह, बिंदर सिंह, बूटा सिंह, गुरविंदर सिंह, जगतार सिंह, वीर सिंह, रूपिंदर सिंह, बीरबल सिंह, हरप्रीत सिंह, राम सिंह मौजूद थे।

