Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बठिंडा के जंडांवाला गांव में 70 परिवार भाजपा पार्टी में शामिल

कहा- पंजाब में डबल इंजन की भाजपा सरकार समय की आवश्यकता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
गांव जंडांवाला में भाजपा के भुच्चो निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी और जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा के प्रयास से 70 परिवारों ने अकाली दल छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली। इस अवसर पर गांव जंडांवाला में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सरूप चंद सिंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

पंजाब में डबल इंजन की भाजपा सरकार समय की आवश्यकता है, जिससे राज्य से नशे और गैंगस्टरों का खात्मा कर शांति, कानून-व्यवस्था और भाईचारे को मजबूत किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार वादे पूरे नहीं कर पाई।

Advertisement

इस मौके पर भुच्चो मंडी के प्रभारी बलदेव सिंह ने कहा कि समाजसेवी रमणदीप सिंह साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव जतिंदर गोगी, सर्कल अध्यक्ष जसवंत सिंह मान और गुरमेल सिंह खेमुआना उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले परिवारों में तीरथ राम शर्मा पंचायत सदस्य, मिट्टू सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
×