Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पावरकॉम में 6 हजार कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी: अरोड़ा

कहा- नई औद्योगिक नीति ने अन्य राज्यों को किया प्रभावित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा खन्ना के एक होटल में जिला स्तरीय एमएसएमई स्टेकहोल्डर इंटरेक्शन मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, स्थानीय निकाय एवं बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, फतेहगढ़ साहिब, दोराहा, पायल आदि शहरों के उद्योगपति शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने करीब दो घंटे तक उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ के उद्योगपतियों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अपने संबोधन में मंत्री अरोड़ा ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ में 2100 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जो सरकार की बेहतर नीतियों का प्रमाण है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में पंजाब में ऐतिहासिक रूप से सबसे अधिक निवेश हुआ है, जिससे लगभग 1 लाख 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। नई औद्योगिक नीति 2026 को अत्यंत प्रगतिशील बताया जा रहा है और अन्य राज्यों द्वारा भी इसकी सराहना की जा रही है। बिजली के संबंध में उन्होंने कहा कि पंजाब पावर सरप्लस राज्य है और उद्योगों को पूरी आपूर्ति दी जा रही है। बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए 5000 से 6000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और बिजली कटौती नहीं होगी। उन्होंने उद्योगपतियों को अधिक से अधिक सौर परियोजनाएं लगाने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि अब वे अपने लोड से 25% अधिक तक सोलर प्रोजेक्ट लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पावरकॉम में 5 से 6 हजार कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी, जिनमें जेई, लाइनमैन और सहायक लाइनमैन शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य) गुरकिरत किरपाल सिंह ने पीपीटी के माध्यम से सरकार की नीतियों की जानकारी दी।

Advertisement
×