Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पंजाब में बिजली बिल शिकायतों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन

15 दिन में शिकायतों के निपटारे का भरोसा, मुख्यालय में 20 कर्मचारियों की विशेष टीम तैनात

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement
पंजाब में बिजली उपभोक्ता अब गलत, बढ़े हुए, अस्थायी या विवादित बिलों की शिकायत 24 घंटे उपलब्ध विशेष हेल्पलाइन पर दर्ज करा सकेंगे। बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने बुधवार को इसके लिए +91 1613105055 और +91 1616650355 नंबर जारी किए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का 15 दिन के भीतर निपटारा किया जाएगा।

सोंड ने कहा कि मीटर रीडरों की हड़ताल के दौरान अस्थायी बिल जारी होने से प्रभावित 63,702 उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। कुल 78 लाख उपभोक्ताओं में से 63,702 को तीन महीने के अस्थायी बिल जारी किए गए थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को गलत या बढ़े हुए बिल मिले हैं, वे इन हेल्पलाइन नंबरों पर 15 दिन के भीतर शिकायत दर्ज कराएं। पीएसपीसीएल मुख्यालय में बिल संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए 20 कर्मचारियों की विशेष टीम पहले ही तैनात की जा चुकी है।

Advertisement

सोंड ने कहा कि विशेष हेल्पलाइन शुरू करने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिल संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए सरल और सीधा माध्यम उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जायज शिकायतों की जांच कर उनका समयबद्ध समाधान किया जाएगा।

Advertisement
×