Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजपुरा में 200वां श्री हनुमान चालीसा पाठ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राजपुरा टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में श्री हनुमान चालीसा पाठ के 200वें आयोजन के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा में आयोजित आरती में भाग लेते प्रवीण छाबड़ा, विधायक नीना मित्तल व अन्य। -निस
Advertisement

राजपुरा टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में श्री हनुमान चालीसा पाठ के 200वें आयोजन के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भजन गायिका बावरी खुशी ने अपनी मंडली के साथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा आरती में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

Advertisement

इस अवसर पर राजपुरा की विधायक नीना मित्तल, भाजपा इलाका प्रभारी जगदीश जग्गा, पंजाब स्टेट इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सीनियर वाइस चेयरमैन प्रवीण छाबड़ा, नगर कौंसिल प्रधान नरेंद्र शास्त्री और मार्केट कमेटी चेयरमैन दीपक सूद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों को आयोजकों की ओर से सम्मानित भी किया गया।

Advertisement

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागृति को सुदृढ़ करते हैं। अंत में विशाल लंगर का आयोजन किया गया।

Advertisement
×