Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीलिया के संदिग्ध संक्रमण से 13 वर्षीय लड़की की मौत, 22 बच्चे बीमार

जिले के ब्लॉक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में पीलिया के संदिग्ध संक्रमण से 13 वर्षीय छात्रा शैलजा की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गांव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जिले के ब्लॉक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में पीलिया के संदिग्ध संक्रमण से 13 वर्षीय छात्रा शैलजा की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गांव के 22 अन्य बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उल्लेखनीय है कि चौथी कक्षा की छात्रा शैलजा तेज बुखार और पीलिया के लक्षणों से पीड़ित थी। पिता मनजीत सिंह ने बताया कि कुछ ही दिनों में उसकी हालत बिगड़ गई। मां सीमा ने बताया कि उनकी अन्य दो संतानें, मोनिका (15) और राहुल (10) भी पेट के संक्रमण से जूझ रही हैं।

Advertisement

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 58 लोगों के रक्त नमूने लिए गए, जिनमें से 22 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद गांव में चिकित्सा दल भेजा गया और घर-घर सर्वेक्षण शुरू किया गया। ग्रामीणों को उबला हुआ पानी पीने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है। मौजूदा विधायक ने दावा किया कि बीमार बच्चों को बेहतर इलाज और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और बंद पड़े आरओ सिस्टम के कारण ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेता आशु बांगड़ ने आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक घटना के चार दिन बाद केवल फोटो खिंचवाने अस्पताल पहुंचे, लेकिन पीड़ित परिवारों के लिए कोई सरकारी मुआवजा घोषित नहीं किया।

Advertisement

उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और 72 घंटे में विस्तृत रिपोर्ट आने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। आपातकालीन सहायता हेतु 62391-03424 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Advertisement
×