Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पठानकोट में पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, सेना की मूवमेंट की लाइव फीड भेजने वाला युवक गिरफ्तार

Pathankot Spy Case: NH-44 पर CCTV कैमरा लगाकर सेना और पैरामिलिट्री काफिलों की निगरानी का आरोप; दुबई से मिल रहे थे निर्देश, 40 हजार रुपये लेने की बात कबूली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एआई से तैयार फोटो।
Advertisement

Pathankot Spy Case:  पंजाब के पठानकोट जिले में पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर सेना और अर्धसैनिक बलों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए इंटरनेट आधारित CCTV कैमरा लगाया था और उसकी लाइव फीड पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पठानकोट जिले के चक्क धारीवाल गांव का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसने जनवरी में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पुल के पास स्थित एक दुकान में CCTV कैमरा लगाया था। यह हाईवे पंजाब को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाला रणनीतिक मार्ग माना जाता है, जहां से अक्सर सेना और पैरामिलिट्री बलों के काफिले गुजरते हैं।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह दुबई में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति के निर्देश पर काम कर रहा था। इसके बदले उसे 40 हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से CCTV कैमरा और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

Advertisement

जांच एजेंसियों को शक है कि इस लाइव निगरानी प्रणाली का इस्तेमाल सेना और सुरक्षा बलों की संवेदनशील गतिविधियों और काफिलों की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए किया जा रहा था।

यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब पिछले महीने ही पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। उन मामलों में चीन निर्मित सोलर-पावर्ड CCTV कैमरों के जरिए सैन्य ठिकानों और सुरक्षा गतिविधियों की लाइव तस्वीरें पाकिस्तान भेजे जाने का आरोप था।

सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट आधारित उपकरणों का इस्तेमाल कर जासूसी गतिविधियां चलाए जाने की आशंका को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के विदेशी संपर्कों और संभावित बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
×